Story of prem ratan dhan payo in hindi

Prema Leela
Story of prem ratan dhan payo in hindi

प्रेम रतन धन पायो फ़िल्मका पोस्टर
निर्देशक सूरज बड़जात्या
निर्माता

अजीत कुमार बड़जात्या
कमल कुमार बड़जात्या

राजकुमार बड़जात्या
लेखक सूरज बड़जात्या
पटकथा सूरज बड़जात्या
कहानी सूरज बड़जात्या
अभिनेता सलमान खान
सोनम कपूर
नील नितिन मुकेश
अनुपम खेर
संगीतकार हिमेश रेशमिया
छायाकार व. मणिकंदन
संपादक संजय शंकला
स्टूडियो राजश्री प्रोडक्शन्स
वितरक फॉक्स स्टार स्टुडियो
प्रदर्शन तिथि(याँ)

  • 12 नवम्बर 2015

समय सीमा 164 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ₹ 180 करोड़
कुल कारोबार ₹ 432 करोड़

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है।[1][2][3] इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं।[4][5] यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। [6][7] [8]

चलचित्र कथावस्तु[संपादित करें]

युवराज विजय सिंह (सलमान खान) प्रीतमपुर का राजकुमार होता है, जिसे जल्द ही ताज पहना कर वहाँ का राजा बनाया जाने वाला रहता है। उसकी मंगनी राजकुमारी मैथिली (सोनम कपूर) से हो जाती है। लेकिन उसके कठोर और जिद्दीपन के कारण उसे कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। उसकी सौतेली बहने अलग स्थान पर रहते हैं। वहीं उसका सौतेला भाई युवराज अजय सिंह (नील नितिन मुकेश) उसे मारकर ताज खुद पहनना चाहता है। चिराग सिंह (अरमान कोहली) उसे गलत राह पर ले जाता है। वह दोनों मिल कर युवराज विजय को मारने की योजना बनाते हैं। लेकिन विजय उससे निकल जाता है।

वहीं प्रेम दिलवाले (सलमान खान) जो युवराज विजय के जैसे दिखता है, वह राजकुमारी मैथिली को देख कर उससे मिलने प्रीतमपुर आ जाता है। युवराज अजय और चिराग मिलकर युवराज विजय का अपहरण कर लेते हैं। चिराग यह तय करता है कि वह अजय को धोका देगा, इस लिए वह विजय को छोड़ देता है और उसे अजय और प्रेम के बारे में बता कर भड़का देता है। विजय और अजय में तलवार से लड़ाई होने लगती है और उस समय प्रेम और कन्हैया मिल कर इस पूरे घटना के बारे में जान जाते हैं। चिराग उन्हें गोली मारना चाहता है, लेकिन उसकी मौत हो जाती है।

अजय को कर्मों का पछतावा होता है, वहीं विजय अपने परिवार से मिल जाता है। मैथिली प्रेम और विजय के बारे में जान कर चौंक जाती है। प्रेम अपने घर चला जाता है। मैथिली को एहसास होता है कि वह प्रेम से प्यार करती है। पूरा परिवार प्रेम और मैथिली को एक करने के लिए प्रेम के घर चले जाता है और कहानी समाप्त हो जाती है।

रिकॉर्ड[संपादित करें]

एक भारतीय समाचार चैनल नवभारत टाइम्स के मुताबिक इस फ़िल्म ने थ्री ईडियट्स का रिकॉर्ड्स तोड़ दिया। [9]

कलाकार[संपादित करें]

  • सलमान खान - प्रेम दिलवाला / युवराज विजय सिंह, प्रीतमपुर के राजकुमार
  • सोनम कपूर - राजकुमारी मैथिली देवी
  • नील नितिन मुकेश - युवराज अजय सिंह, विजय के सौतेले भाई
  • स्वरा भास्कर - राजकुमारी चन्द्रिका, विजय की सौतेली बहन
  • अरमान कोहली - चिराग सिंह, प्रीतमपुर राज्य के सी.ई.ओ।
  • संजय मिश्रा - चौबे जी (रामलीला टोली के प्रमुख)
  • दीपक डोबरियाल - कन्हैया / फोटोग्राफ़र
  • अनुपम खेर - दीवान साहब / बापू
  • समैरा राव - समीरा

संगीत[संपादित करें]

प्रेम रतन धन पायो
संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा
जारी 10 अक्टूबर 2015
रिकॉर्डिंग HR म्यूज़िक स्टूडियो
संगीत शैली विशिष्ट फिल्म संगीत
लंबाई 39:07
भाषा हिंदी
लेबल टी-सीरीज़

प्रेम रतन धन पायो का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म में कुल १० गाने हैं। संजय चौधरी ने फिल्म का पाश्र्व संगीत बनाया है। फिल्म के संगीत अधिकारों का टी-सीरीज़ ने अधिग्रहण किया है। फिल्म का पहला गाना "प्रेम लीला" 7 अक्टूबर 2015 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म की पूर्ण संगीत एलबम 10 अक्टूबर 2015 को रिलीज़ की गयी।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1. "प्रेम लीला" अमन त्रिखा, विनीत सिंह ३:४१
2. "प्रेम रतन धन पायो" पलक मुच्छल ५:१९
3. "जलते दिये" अन्वेषा, हर्षदीप कौर, विनीत सिंह, शबाब सबरी ५:३६
4. "आज उनसे मिलना हैं" शान ४:०३
5. "जब तुम चाहो" पलक मुच्छल, मोहम्मद इरफान अली, दर्शन रावल ५:०७
6. "हालो रे" अमन त्रिखा ३:१८
7. "तोड़ तडैय्या" नीरज श्रीधर, नीति मोहन ४:२४
8. "बचपन कहाँ" हिमेश रेशमिया ४:०२
9. "मुरली की तानों सी" शान १:२९
10. "आज उनसे कहना है" ऐश्वर्या मजूमदार, पलक मुच्छल, शान २:०८
कुल अवधि: 39:07

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sooraj Barjatya And Salman Khan's Next Finally Has A Name - Prem Ratan Dhan Payo". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  2. "Salman Khan & Sooraj Barjatya's Film to be Called Prem Ratan Dhan Payo". मूल से 16 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  3. "Salman Khan's next with Sooraj Barjatya titled Prem Ratan Dhan Payo". मूल से 27 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  4. "Salman Khan and Sonam Kapoor's next titled Prem Ratan Dhan Payo". मूल से 5 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  5. "Salman Khan is back as 'Prem' in Sooraj Barjatya's 'Prem Ratan Dhan Payo'". मूल से 16 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  6. "Salman Khan Goes Traditional for Sooraj Barjatya's 'Prem Ratan Dhan Payo'". मूल से 16 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  7. "Why is Salman Khan finding 'Prem Ratan Dhan Payo' tough?". मूल से 3 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  8. "'Prem Ratan Dhan Payo'". मूल से 18 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2015.
  9. नवभारत टाइम्स (२०१५). "'प्रेम रतन धन पायो' से सलमान ने तोड़ दिया आमिर का रेकॉर्ड". मूल से 3 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०५ दिसम्बर २०१५.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • प्रेम रतन धन पायो इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर

प्रेम रतन धन पायो ने कितनी कमाई की?

फिल्म ने कुल 398.7 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 12 नवंबर को रिलीज हुई थी. यह एक शाही परिवार की कहानी है. फिल्म में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है.

प्रेम रतन धन पायो की फिल्म का नाम क्या है?

प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।